फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवर में दिल दहला देने वाली घटना: टॉफी समझकर विस्फोटक चबाया, तीन साल की मासूम का गाल और जबड़ा फटा; हालत नाजुक

Wed, 04 Feb 2026 06:35 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar: रामगढ़ थाना क्षेत्र के बॉस गांव में टॉफी समझकर विस्फोटक चबाने से तीन साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। धमाके में उसका गाल और जबड़ा फट गया। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विस्फोटक चबाने वाली बालिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के बॉस गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव में तीन साल की मासूम बच्ची ने टॉफी समझकर एक विस्फोटक पदार्थ चबा लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। विस्फोट इतना तेज था कि बच्ची का गाल और जबड़ा बुरी तरह फट गया।

तेज धमाके की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे तो बच्ची खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली। आनन-फानन में उसे अलवर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी आपात सर्जरी की गई। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि विस्फोट के कारण बच्ची का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हालात ऐसे हैं कि बच्ची का चेहरा पहचान में भी नहीं आ रहा है। घटना के बाद बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पढे़ं: राजस्थान-एमपी तक फैला ड्रग सिंडिकेट बेनकाब: एमडी बनाने का केमिकल पकड़ा गया, डिलीवरी से पहले तस्कर पकड़े गए

क्या बोले डीएसपी?

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डीएसपी पिंटू कुमार मौके पर पहुंचे और बच्ची की हालत तथा घटनास्थल का जायजा लिया। डीएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने उस दुकानदार के बयान भी दर्ज कर लिए हैं, जिस पर विस्फोटक देने का आरोप है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें