फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: युवक की हत्या के बाद पुलिस एक्शन मोड में, मौके पर पहुंचे आईजी, मुख्य आरोपी का होटल तोड़ा

Sun, 12 Oct 2025 09:37 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

शहर में बख्तल के पास हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। साथ ही मुख्य आरोपी के होटल को भी जेसीबी से ढहा दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर में युवक की हत्या के बाद हड़कंप मच गया। जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि अन्य मामलों में भी कार्रवाई की जा सके। आईजी ने कहा कि यदि दूसरे पक्ष के लोगों का भी आपराधिक इतिहास सामने आया, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर मुख्य सरगना मुनफेद का होटल भी पुलिस ने जेसीबी से ढहा दिया है।

विज्ञापन


बख्तल के पास युवक करण मल्होत्रा की मेव समुदाय के लोगों द्वारा की गई हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वारदात के दौरान आरोपियों ने फायरिंग भी की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश शनिवार देर शाम अलवर पहुंचे और सीधे घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: Bhilwara News: पिता के अपमान का बदला लेने बेटों ने उठाया ये कदम, कांग्रेस नेता पर तलवार और सरियों से हमला
विज्ञापन


आईजी ने कहा कि घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आए और दोषियों को कड़ी सजा दी जा सके। पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि मामला संवेदनशील है, इसलिए जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जा रही है।

मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने न्याय की मांग करते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के चलते फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है, जबकि जांच लगातार जारी है। देसुला गांव और आसपास के क्षेत्रों में भी पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी तरह की अशांति न हो।
विज्ञापन


आईजी राहुल प्रकाश ने कहा कि संगठित अपराधों के मामलों में राज्य में अब पहले से अधिक सख्त कानून लागू हैं और इस घटना में भी उनका उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपियों की संपत्तियों की जांच की जा रही है, और यदि वे अवैध पाई गईं तो उन्हें ध्वस्त किया जाएगा। इसी कार्रवाई के तहत आरोपी मुनफेद के होटल पर पुलिस ने जेसीबी चलवाकर उसे ढहा दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें