फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: टैक्सी ड्राइवर के मन में क्या था? पत्नी की हत्या के बाद खुद दी जान, गुरुग्राम में सनसनी

Mon, 20 Apr 2026 07:23 PM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-9 इलाके में एक दंपती की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार पति दीपक कुमार ने पहले अपनी पत्नी सोनम बाई की गला दबाकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मृतक दंपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ के सेक्टर-9 इलाके में सोमवार सुबह एक पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का मानना है कि पति ने पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की और उसके बाद खुद पंखे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन


प्रेम विवाह के 11 साल बाद खौफनाक अंत
मृतकों की पहचान 30 वर्षीय दीपक कुमार और उनकी 28 वर्षीय पत्नी सोनम बाई के रूप में हुई है। दीपक मूल रूप से राजस्थान के अलवर (सूर्य नगर खुदनपुरी) का रहने वाला था, जबकि सोनम का मायका भी अलवर के ही जुगरावर गांव में था। जानकारी के मुताबिक, दोनों ने करीब 11 साल पहले प्रेम विवाह किया था। वर्तमान में यह परिवार गुरुग्राम में किराए के मकान में रह रहा था।

मासूम बेटे ने देखा माता-पिता का शव
जिस वक्त यह खौफनाक मंजर हुआ, दंपती का 10 साल का बेटा दूसरे कमरे में खेल रहा था। जब वह कुछ देर बाद अपने माता-पिता के कमरे में पहुंचा, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने देखा कि पिता फंदे से लटके हुए थे और मां जमीन पर बेसुध पड़ी थी। घबराया हुआ बच्चा तुरंत पड़ोसियों के पास भागा और उन्हें मामले की जानकारी दी। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को फोन किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


क्या थी विवाद की वजह?
दीपक पेशे से एक टैक्सी ड्राइवर था और सोनम एक निजी कंपनी में काम करती थी। हालांकि, पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट या ठोस वजह नहीं मिली है, लेकिन शुरुआती तौर पर इसे पारिवारिक विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि पड़ोसियों के अनुसार, दोनों के बीच कभी कोई बड़ा झगड़ा नहीं देखा गया था और वे सामान्य रूप से रह रहे थे।
 

ये भी पढ़ें-  पूर्णिया में हैवानियत की हद पार; सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रही मासूम की गला रेतकर हत्या

जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही समय और कारणों का खुलासा हो पाएगा। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और दोनों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस फिलहाल मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें