फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अलवर में साइबर अपराधी गिरफ्तार, ठगों को फर्जी म्यूल बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने का आरोप

Sun, 21 Sep 2025 04:34 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar News पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी द्वारा उपलब्ध कराए गए फर्जी म्यूल अकाउंट्स का इस्तेमाल साइबर ठग सेक्सटॉर्शन, ओएलएक्स फ्रॉड और अन्य ऑनलाइन धोखाधड़ी में कर रहे थे।
 
विज्ञापन
साइबर ठग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर जिले की गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगों को फर्जी म्यूल बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खाते में करीब 4 लाख 73 हजार रुपये का लेन-देन सामने आया है। यह गिरफ्तारी साइबर अपराध और ऑनलाइन फ्रॉड के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

विज्ञापन

 
दोड़ोली गांव से दबोचा गया आरोपी
पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान भीम सिंह पुत्र किशनचंद जाटव, निवासी दोड़ोली, के रूप में हुई है। गोविंदगढ़ थाना प्रभारी बने सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने ग्राम दोड़ोली में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. प्रियंका सिंह और पुलिस उप अधीक्षक (लक्ष्मणगढ़) कैलाश जिंदल के निर्देशन में की गई।
 
साइबर फ्रॉड में होता था इस्तेमाल
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी द्वारा उपलब्ध कराए गए फर्जी म्यूल अकाउंट्स का इस्तेमाल साइबर ठग सेक्सटॉर्शन, ओएलएक्स फ्रॉड और अन्य ऑनलाइन धोखाधड़ी में कर रहे थे। तकनीकी जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी के खाते से अब तक लाखों रुपये का लेन-देन हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan News: सीकर में हरियाणा पुलिस की पिटाई, SI के मुंह पर मुक्का मारकर फरार हुआ आरोपी
 
पूछताछ में जुटी पुलिस
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आरोपी इस लेन-देन और अकाउंट खोलने की प्रक्रिया पर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस को शक है कि इस पूरे नेटवर्क में और भी लोग शामिल हैं। जांच इस दिशा में भी की जा रही है कि कहीं बैंक के कुछ कर्मचारी भी इसमें सहयोग तो नहीं कर रहे।
विज्ञापन

 
‘नेटवर्क का जल्द होगा खुलासा’
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी अकेले काम नहीं कर सकता, उसके साथ और लोग भी जुड़े हैं। पुलिस अब उन लोगों की तलाश में जुटी है, जिन्होंने आरोपी के साथ मिलकर यह फर्जी अकाउंट खोलने और ठगों को उपलब्ध कराने का काम किया। मामले का खुलासा होने पर एक बड़े साइबर नेटवर्क के सामने आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Kota News: पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर युवक ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, नशे में नाबालिग युवती को ले जा रहा था भगाकर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें