फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अलवर में कार से भारी मात्रा में मिली विस्फोटक सामग्री, जिलेटिन छड़ों की कार्टून छोड़ चालक फरार

Mon, 05 Dec 2022 11:23 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

पुलिस की नाकाबंदी देखकर कार चालक फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने पीछा करना शुरू किया तो चालक कार छोड़कर भाग गया। कार से जिलेटिन छड़ की कार्टून और दो डब्बे डेटोनेटर के भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
बानसूर में विस्फोटक बरामद - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर जिले के बानसूर में पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। कार में करीब आठ कार्टून में जिलेटिन की 200 छड़ें मिलीं। हालांकि, मौके से कार चालक फरार हो गया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीकर में गैंगेस्टर राजू ठेहट की हत्या के बाद अलवर में पुलिस को अलर्ट किया गया था। ऐसे में बानसूर थाने के सामने कोटपूतली रोड पर पुलिस ने नाकाबंदी करके वाहनों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान पुलिस को कोटपुतली की ओर से हरियाणा नंबर की मारुति स्विफ्ट गाड़ी आती नजर आई। नाकाबंदी देख कार चालक ने गाड़ी वापस मोड़ ली। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया। कार चालक गाड़ी 15 किमी दूर एक सुनसान जंगल में छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। पुलिस को कार से आठ कार्टून मिली। प्रत्येक कार्टून में 200 जिलेटिन की छड़ें थी। यही नहीं दो डब्बे डेटोनेटर के भी बरामद किए गए हैं। प्लास्टिक की पॉलिथीन में लगभग 75 विस्फोटकों की बत्तियां मिली हैं। राहुल गांधी की यात्रा के राजस्थान में प्रवेश के बाद इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने से पुलिस की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें