भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की रैली।
- फोटो : Amar Ujala Digital
अलवर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर देना बैंक स्थित कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने बताया कि नगर परिषद द्वारा बकाया पट्टों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। ऐसे में नगर परिषद शीघ्र ही लोगों को पट्टे जारी कर उनको निस्तारण करे।
भाकपा नेताओं ने अलवर के रामलीला मैदान में अंडर पार्किंग का निर्माण कार्य करवाने, शहर में साफ सफाई का कार्य अच्छे से होने, रात के समय सड़कों पर नहीं जलने वाली रोड लाइट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने, शहर में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस पहुंचाने, सड़कों दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने, प्रताप स्कूल में गंदा पानी बारिश के दिनों में भर जाता है, इसलिए नाले का निर्माण कार्य करवाने, शहर में सीवरेज लाइन डालकर लोगों के घरों में सीवरेज के कनेक्शन करवाने, जनता कॉलोनी की सड़कों पर जलभराव की समसियां दूर करने की मांग रखी। उन्होंने कहा सड़क निर्माण कार्य के साथ-साथ नालियों का निर्माण भी होना चाहिए। इन सभी मांगों को लेकर नगर परिषद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।