फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: बच्चे के साथ दो युवकों ने की दरिंदगी, सुनसान जगह पर किया कुकर्म; मामला दर्ज

Wed, 11 Dec 2024 10:52 AM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar: अलवर शहर में एक बच्चे को सुनसान जगह ले जाकर दो हैवानों ने उसका कुकर्म किया। वारदात के बाद बच्चे का छोटा भाई रोता बिलखता घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद उक्त मामले को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 12 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला आया सामने है। मोके पर पीड़ित परिवार व बच्चा थाने पहुंचा और दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार उक्त दोनों लड़कों को जल्द ही गिरफ्त में ले लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्चा सातवीं कक्षा में पढ़ाई करता है, जो मालाखेड़ा बाजार के सरकारी स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने छोटे भाई के साथ वापस घर लौट रहे था।
विज्ञापन


तभी पीड़ित को वहीं गली में 2 लड़के जबदस्ती पकड़कर पास के खंडहर में ले गये, जहां उसके साथ अनैतिक काम को अंजाम दिया। जब छोटा भाई घर पहुंचा तो घरवालों को मामले से अवगत कराया। जिसकी सूचना के बाद परिवार के लोगों ने बच्चे को खोजना चाहा तो काफी समय बाद बच्चा लाडिया रोड की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। बता दें कि उन दोनों लड़कों ने बच्चे को डरा धमका दिया था कि अगर किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे।

हालांकि जब बच्चा घर पहुंचा तो उसके बाद भी उसने रोना बन्द नहीं किया। जिसकी वजह से घर वालों को शक हुआ तो काफी जोर देने के बाद जब बच्चे से पूछा, तब बच्चे ने बताया कि उन दोनों लड़को ने उसके साथ गलत काम किया है। जिसके बताने के बाद परिवार के लोग इकट्ठा होकर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गय़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें