फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: बानसूर में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 5 लोग गंभीर घायल

Sat, 14 Feb 2026 08:33 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar: अलवर जिले के बानसूर में सड़क निर्माण को लेकर शनिवार शाम विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। इस हिंसक झगड़ें में पांच लोगों के घायल होने की खबर है। 
 
विज्ञापन
हिंसक झगड़े में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर जिले के बानसूर उपखंड के अंतर्गत आने वाले रामपुर क्षेत्र में शनिवार शाम रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कस्बे की 'मोकाली की ढाणी' में सड़क निर्माण के दौरान दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते लाठी-डंडों और मारपीट में बदल गई। इस झगड़े में एक ही पक्ष के करीब 4 से 5 महिला-पुरुष गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए।

विज्ञापन


सड़क निर्माण के दौरान भड़का विवाद
जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की है। ग्राम पंचायत की ओर से मोकाली की ढाणी में सार्वजनिक सड़क निर्माण का कार्य करवाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते के सीमांकन या निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहस इतनी बढ़ गई कि दूसरे पक्ष ने अचानक हमला कर दिया।

घायलों की स्थिति और उपचार
इस हमले में संदीप सैनी, सीता सैनी, नन्चू राम सैनी, चिंटू और अनिल सैनी सहित अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर स्थिति और गहरे घावों को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बानसूर उप जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष के आरोप
पीड़ित पक्ष के सदस्य बबलू सैनी ने बताया कि ढाणी में पंचायत की ओर से सड़क का जायज कार्य चल रहा था। इसी बीच हजारीलाल सैनी और महेश सैनी के परिवार के लोग वहां पहुंचे और काम रुकवाने की कोशिश करने लगे। जब उन्होंने विरोध किया, तो विपक्षी पक्ष के लोगों ने संगठित होकर उनके परिवार पर हमला बोल दिया। हमले में लाठियों और धारदार वस्तुओं का प्रयोग किया गया, जिससे उनके परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें:  कोटा दौरे पर रहें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, जिले को दी 37.28 करोड़ की सौगात
विज्ञापन


पुलिस जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। अस्पताल में घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि हमले के पीछे पुरानी रंजिश थी या तात्कालिक विवाद। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें