फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: गौतस्करी के मामले में भिवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो भाइयों को किया गिरफ्तार

Thu, 06 Mar 2025 05:43 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जिसमें अरशद (32) और फारुख (37) को आरोपियों के रूप में पहचाना गया। पुलिस ने राजस्थान बोवाईन एनिमल एक्ट की धारा 5 और 8 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवाड़ी पुलिस ने गौतस्करी के मामले में एक बड़ी करवाई करते हुए दो भाइयों को पकड़ा है। भिवाड़ी की पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देश पर यह कार्रवाई खुशखेड़ा थाना पुलिस कि ओर से की गई है। ये दोनों गौ तस्कर हरियाणा के नुहू जिले के रहने वाले हैं। घटना 9 फरवरी की बताई जा रही है, जब पुलिस को बड़ी करौली के पास शिव मंदिर के निकट एक पिकअप के पलटी हुई पड़ी होने का समाचार मिल था। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस वहां पहुंची तो पिकअप में आग लगई हुई थी। यानी पिकअप पलटने के बाद गौ तस्कर पिकअप में आग लगाकर भाग लिए। पिकअप का पूरा केबिन जल चुका था। पुलिस ने दमकल विभाग की गाड़ी बुलवा कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। गाड़ी के पलटते ही इससे दो लोग निकल कर वहां से भाग लिए। पिकअप में तीन गाय भी थीं जिनको वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया और गायों को खोलकर पुलिस के हवाले कर दिया। गायों को पिकअप में रस्सियों से बंधा गया था। लोगो रस्सी खोल कर गायों को सुरक्षित बचा लिया।

पुलिस ने राजस्थान बोवाईन एनिमल एक्ट की धारा 5 ओर 8 में यह मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच में इन दो जनों अरशद और फारुख की पहचान आरोपियों के रूप में हुई। जिनकी उम्र 32 और 37 वर्ष है। ये दोनों आरोपी हरियाणा में नूह जिले के मलाका गांव के रहने वाले हैं। आपस में सगे भाई हैं। पुलिस ने दोनों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया और इनसे पूछताछ शुरू कर दी है।इनको कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि इनसे यह पता किया जा सके कि ये अब तक कितनी गाये गौकशी के लिए तस्करी कर ले जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें