फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: जमीन के झगड़े में परिवार के लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास, महिलाओं के सिर फोड़े; इलाज जारी

Thu, 04 Jul 2024 11:42 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar News: अलवर लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के लीली गांव में जमीन के झगड़े में परिवार के लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। वहीं महिला-पुरुषों के सिर फोड़ दिए। जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद भर्ती नहीं करने पर विरोध जताया गया।
 
विज्ञापन
परिवार के लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के लीली गांव निवासी विश्वेंद्र और उसके परिवार के लोगों के बीच दो बीघा जमीन को लेकर विवाद है। बुधवार शाम को वह बाइक से घर जा रहा था। परिवार के ही दीपचंद, गुड्डू और किशन सिंह ने पहले उनकी बाइक को ट्रैक्टर से टक्कर दी। वह गंभीर घायल हो गया। उसके बाद परिवार के लोगों को लाठियों से पीटा। महिलाओं के सिर फोड़ दिए। जिसमें विश्वेंद्र उसकी भाभी मीरा पत्नी पुष्पा और 12 साल की बेटी मोनिका घायल हो गई।

विज्ञापन

 

जिनको गंभीर हालत में अलवर जिला अस्पताल लेकर आया गया। यहां उन्होंने  अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनको भर्ती नहीं किया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद भर्ती करने में आनाकानी करते रहे। जबकि उनके एक मरीज की अधिक तबीयत बिगड़ती रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें