फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News : अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिजनों के साथ पुलिस भी पसोपेश में

Fri, 15 Nov 2024 03:43 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अज्ञात कारणों से दो बच्चों के पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शहर के काला कुआं सेठ की बावड़ी क्षेत्र में हुए इस मामले में युवक ने पने को कमरे में बंद करके फंदा डाल लिया। आत्महत्या के कारणों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में बीती रात एक 29 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। परिजनों को भी इसकी कोई जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन


एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि कल देर रात थाने पर सूचना मिली कि काला कुआं सेठ की बावड़ी निवासी मुकेश सैनी ने अपने घर के ऊपरी मंजिल के एक कमरे में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मुकेश किराये की कार की ड्राइविंग करता था और कल देर रात अपने घर लौटने के बाद रात करीब दस बजे उसने अपने ही घर में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतक दो बच्चों का पिता है।

पुलिस की प्राथमिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सपुर्द किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच भी कर रही है। परिजनों ने बताया कि घर लौटते ही यह युवक ऊपर के कमरे में चला गया था, जहां इसका शव फंदे पर झूलता हुआ पाया गया। हालांकि मृतक के घरवालों को युवक ने आत्महत्या क्यों की इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


साथ ही कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण पुलिस भी अभी कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कोई बात सामने आ सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें