फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: भारत टॉकीज पुलिया के पास सड़क धंसने से महिला घायल, सड़क के नीचे सीवरेज लाइन में लीकेज से हुआ हादसा

Sat, 06 Jul 2024 01:19 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

शहर में भारत टॉकीज पुलिया के पास अचानक सड़क धंस जाने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क काफी पुरानी है और इसके नीचे से जा रही सीवरेज लाइन में लीकेज के कारण यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत टॉकीज पुलिया के समीप निर्वाणा होटल के बाहर की सड़क अचानक तीन-चार फीट धंस गई। जिसमें एक महिला गंभीर घायल हो गई और एक टेम्पो क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क धंसने पर यातायात डायवर्ट किया गया। 

विज्ञापन


सड़क धंसने की सूचना के बाद मौके पर नगर विकास न्यास अधिकारी पहुंचे और गड्ढे में जेसीबी से मिट्टी रोड़ी डालकर सड़क को सही कराया गया। जिस जगह सड़क धंसी, उसके नीचे से सीवरेज की लाइन जा रही है। सीवरेज लाइन में अंदर से लीकेज होने के कारण पानी सड़क के नीचे भरता गया और अचानक सड़क पोली होकर जमीन में धंस गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और टेम्पो क्षतिग्रस्त हो गया।

नगर विकास न्यास के एक्सईएन योगेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क धंसने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और मौके पर ही मिट्टी रोड़ी से सड़क को सही करने का कार्य शुरू कराया गया। उन्होंने बताया कि सड़क काफी पुरानी है और सड़क के नीचे से सीवरेज लाइन होकर निकल रही है जिसमें लीकेज के कारण सड़क पोली होती चले गई और अचानक जमीन में धंस गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी बारिश का मौसम है इसलिए मिट्टी और रोड़ी डालकर सड़क को दुरुस्त कराया जा रहा है। बाद में बारिश बंद होने पर भगतसिंह सर्किल से लेकर भारत टॉकीज ओवर ब्रिज पुलिया तक सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें