फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: आमने-सामने की भिड़ंत में दो बाइक सवारों की मौत, तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा, पुलिस कर रही है जांच

Sun, 20 Oct 2024 09:37 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

शहर में बुर्जा हवेली के पास बाइकों की आमने-सामने से हुई भिड़ंत में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। बताया जा रहा है दोनों ही बाइक तेज रफ्तार में थीं, जिसके कारण यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर सदर थाना अंतर्गत बुर्जा हवेली के समीप दो बाइक सवारों की आपस में आमने-सामने की  भिड़ंत होने के बाद एम्बुलेंस 108 के EMT नरेश चंद को सूचना मिली थी बुर्जा हवेली के पास बाइक पर सवार दो युवक दुर्घटना में घायल हो गए हैं और साथ ही सामने से आ रहा एक युवक भी गंभीर घायल हो गया है। सूचना पर पुलिस और 108 की गाड़ी मौके पर पहुंची और घायलों को अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


गंभीर अवस्था के चलते एक युवक कृष्ण को परिजन निजी अस्पताल में ले गए, एक अन्य युवक कीर्तन गंभीर रूप से घायल है, उसके सिर पर चोट लगी है, जिसका इलाज जारी है। जबकि जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए दोनों युवकों की मौत गई। मृतकों में एक का नाम तैयब खान बताया जा रहा है, जबकि दूसरे की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है। 

सदर थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है के तेज रफ्तार में बाइक चलाने के कारण यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें