फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News : पल भर में धरती में समाया सड़क पर चलता ट्रक, धमाके साथ 25 फीट गहरा गड्ढा बना, पाइप लाइन फूटी

Mon, 13 Jan 2025 07:22 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

आज सवेरे साढ़े आठ बजे के करीब नेशनल हाईवे 248A पर पूरा का पूरा ट्रक 90 डिग्री के एंगल से धरती में समा गया। ट्रक के सड़क में धंसने से करीब 25 फीट चौड़ा और उतना ही गहरा गड्ढा हो गया। साथ ही सड़क के नीचे से गुजर रही सीवरेज और पानी की पाइप लाइन टूट गई।
 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के नेशनल हाईवे 248A पर आज एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक डंपर सड़क के नीचे धंस गया, जिससे 25 फीट गहरे और लगभग इतना ही चौड़ा गड्ढा हो गया। हादसा हनुमान सर्कल से 500 मीटर आगे हुआ, जब डस्ट से भरा ट्रक अचानक सड़क में धंस गया। घटना में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसा सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की वजह से हुआ। हाईवे का निर्माण ढाई साल पहले 118 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था। हादसे के दौरान सीवरेज और पानी की पाइप लाइन भी टूट गई, जिससे और भी नुकसान हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था, लेकिन सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना के बाद तुरंत आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और प्रशासन को सूचित किया। प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। गड्ढे के कारण हाईवे पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। प्रशासन ने हादसे के लिए जिम्मेदार ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


ट्रक चालक सहीराम ने बताया कि वह 18 टन डस्ट लेकर नारायणपुर से अम्बेडकर नगर जा रहा था, जैसे ही उसने सर्विस रोड पर यू टर्न लिया, सड़क अचानक धंस गई और ट्रक का पिछला हिस्सा गड्ढे में समा गया। चालक को हल्की चोटें आईं और लाखों रुपये की डस्ट नाले में बह गई। ट्रक में भी काफी नुकसान हुआ है।

ऑटोमोबाइल डीलर और पूर्व अध्यक्ष रामविलास गोयल ने सड़क की गुणवत्ता पर आरोप लगाया और कहा कि यह सड़क बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि यदि ट्रक की जगह कोई यात्री वाहन या स्कूली बस धंस जाती, तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। 

मौके पर पहुंचे SDM प्रतीक जुइकर और तहसीलदार ने बताया कि रेवेन्यू, PWD और पुलिस की टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया और ट्रक को निकालने के लिए JCB और क्रेन मंगवाई गई। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर सड़क धंसने की वजह क्या थी। फिलहाल गड्ढे में जा रही पाइप लाइन को ठीक करने के बाद सावधानी के तौर पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें