फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अरावली विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, ताला तोड़ गहने और नकदी ले गए शातिर

Sun, 26 May 2024 02:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

घर के सभी लोग परिवार की एक शादी में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे। था। घर सूना और मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। चोरों ने इस फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
घर पर टूटे अलमारी के ताले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरावली विहार थाना क्षेत्र जयपुर रोड चोर डूंगरी में देर रात चोरों ने एक घर के निशाना बनाया। चोरों ने कमरे के रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी जेवरात सहित 50, हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। परिवार शादी में गया था सूना घर पाकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित सुनील ने बताया कि पूरा परिवार शादी समारोह में गया था। घर सूना और मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। 

विज्ञापन


पीछे से देर रात दरमियान चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और कमरे के अंदर रखी अलमारी से 50 हजार की नकदी, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पाजेब सहित अन्य घरेलू समान चोरी कर ले गए। चोरों ने परिवार वालों के घर से बाहर होने का फायदा उठाया। शाम को घर लौटे तो घर में चोरी होने का पता चला। इसकी सूचना थाना पुलिस को पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें