घटना की जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
अलवर शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत जनाना हॉस्पिटल के पार्क में नाले के अंदर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना तुरंत ही कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से शव की शिनाख्ती के प्रयास किए।
एएसआई अरुण कुमार ने बताया कि जनाना अस्पताल के बाहर नाले में एक शव पड़े होने की सूचना मिली। जिस पर मौके पर पहुंचे और शव को नाले से बाहर निकलवा आसपास के लोगों से शव की पहचान करने के प्रयास किए। मृतक की पहचान लखन्डा वाला कुआं निवासी पवन सैनी के रूप में हुई। जो नजदीक ही समोसा कचौरी की दुकान पर कार्य करता था।
पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया। वहां परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल पुलिस परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मौत के कारणों की जांच कर रही है।