फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अलवर में किराए पर कमरा लेकर रह रही महिला के यहां चोरी, जेवरात और नकदी ले गए बदमाश

Tue, 29 Oct 2024 02:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र के ख़पटा पाड़ी मोहल्ले में एक महिला के किराए के मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोर कमरे का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और 23 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के समय महिला अपने बच्चों के साथ नीचे के कमरे में सो रही थी, जबकि चोरी ऊपर के कमरे से हुई।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देती पीड़ित महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर कोतवाली थाना क्षेत्र ख़पटा पाड़ी मोहल्ले में किराए के मकान में कमरा लेकर रह रही महिला के कमरे को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोर कमरे में रखे बक्शे का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात सहित 23 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। जिस समय कमरे में चोरी हुई थी, उस समय महिला अपने बच्चों के साथ नीचे कमरे में सो रही थी और ऊपर कमरा बंद था।

विज्ञापन

 
तभी अज्ञात चोर छत की ओर से आए चोरी कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित महिला ने चोरी की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पीड़ित महिला रेखा गुर्जर ख़पटा पाड़ी मोहल्ले में किराए के मकान पर रह रही है। उसके घर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और बक्से में रखे सोने चांदी के जेवरात और 23 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि जिस समय चोरी की फिलहाल महिला ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने घटना का जायजा लिया और पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 

शहर में इस तरह की वारदात रोजाना हो रही हैं, लेकिन पुलिस की व्यवस्था इतनी लचर है कि वह कुछ भी नहीं कर पाती। वैसे भी पुलिस दीवाली की व्यवस्था में जुटी है और इसका फायदा उठाकर चोरों ने अपना कमाल दिखा दिया। पुलिस के पास तो फिलहाल चोरों की तलाश कर पकड़ने तक की फुर्सत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें