अलवर के नए एसपी संजीव नैन ने आज अपना कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान की जरूरत है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अलवर एसपी आनंद शर्मा और आईजी भरतपुर ने अच्छा कार्य किया, उनके काम को ही आगे बढ़ाएंगे। साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस भी मुख्यालय से नई-नई तकनीक की ट्रेनिंग लेकर तैयार हो रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताएं ही हमारी भी प्राथमिकता है। अलवर में उपचुनाव होने वाले हैं। इस कारण प्राथमिकताएं भी कुछ बदल जाएंगी लेकिन पुलिस सरकार व मुख्यालय के निर्देश अनुसार कार्य करेंगी। साइबर सहित अन्य अपराधों को रोकने के लिए एसपी नैन ने कहा कि अलवर के पुराने एसपी व आईजी भरतपुर ने अच्छा कार्य किया। उनके काम को आगे बढ़ाएंगे और सख्ती से अपराधियों के खिलाफ एक्शन लेंगे।
उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस मुख्यालय के स्तर पर नई-नई तकनीक विकसित की जा रही है, हमें वहां से भी प्रशिक्षण मिलता है, जिसका इस्तेमाल हम साइबर क्राइम को रोकने में करेंगे। इसके लिए साइबर एक्सपर्ट को साथ ले रहे हैं। उसके आधार पर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। सरकार की ओर से भी पुलिस विभाग को पर्याप्त संसाधन मिल रहे हैं। आमजन को भी जागरूक किया जाएगा ताकि कोई व्यक्ति कानून हाथ में नहीं ले। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों की सहायता के लिए है और इसमें कोई कोताही नहीं होगी।