फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: सरकारी जमीन पर कब्जे के विवाद में चले लाठी-डंडे, मारपीट में घायल युवक अस्पताल में भर्ती

Mon, 05 Aug 2024 02:53 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

जिले में नगला बंजीर गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पिछले कई सालों से यह विवाद चल रहा है और आज इस मामले में नौबत मारपीट तक आ गई।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर जिले के बगड़ तिराया थाना अंतर्गत ग्राम नगला बंजीर में सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें एक युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


घायल युवक के परिजन हाकमद्दीन ने बताया उनके गांव के सार्दुद्दीन, वसीम, सुंबा ,इरफान, अलमुद्दीन, इमरान, अजाज और जरीना कल देर शाम लाठी-डंडे लेकर उसके घर पहुंचे और मारपीट करने लगे। मामले के अनुसार गांव में एक सरकारी जमीन पर दोनों लोगों ने कब्जा ले रखा है। हाकमद्दीन के पास दो से ढाई बीघा जमीन है, जबकि दूसरे पक्ष के पास 40 बीघा जमीन है। अब दूसरा पक्ष हाकमद्दीन से उसकी जमीन लेना चाहता है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

पीड़ित का कहना है इस हमले में वह और उसका भाई मगरूद्दीन घायल हो गए,  जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत बगड़ थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें