फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अलवर में प्लॉट विवाद ने लिया हिंसक रूप, तिजारा पुलिया के पास हमले में तीन लोग गंभीर घायल

Mon, 16 Mar 2026 09:09 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar News: अलवर के तिजारा पुलिया के पास पुराने प्लॉट विवाद में हिंसक झड़प हुई, जिसमें तिजारा के पूर्व पार्षद योगेश सैनी सहित तीन लोग गंभीर घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने हमले के दौरान हवाई फायरिंग का भी आरोप लगाया है। पुलिस को घटना की शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
जमीन विवाद में हुई हिंसक झड़प में कई घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में तिजारा पुलिया के समीप एक पुराने प्लॉट विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वर्ष 1990 से चल रहे इस विवाद के बीच सोमवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और आरोप है कि भूमाफियाओं के एक समूह ने एक परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

विज्ञापन

 
हमले में तीन लोग गंभीर घायल
हमले में तिजारा के पूर्व पार्षद योगेश सैनी सहित भोती देवी और गुड्डी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार हमले के दौरान आरोपियों ने लाठी, सरिए और लोहे की रॉड का खुलकर इस्तेमाल किया।
 
हवाई फायरिंग से फैली दहशत
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने मौके पर हवाई फायरिंग भी की, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। परिजनों का कहना है कि हमलावरों में से एक के पास बंदूक थी और उसी ने हवाई फायर किया। घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन


पढ़ें- अंधविश्वास में अमानुष बना पति: दो पत्नियों के साथ क्यों किया ऐसा? तीसरी पर दोस्त-रिश्तेदारों से संबंध बनाने का डाल रहा था दबाव
 
कई लोगों के नाम आए सामने
घटना में शामिल लोगों के रूप में सोनू चौधरी, मुकेश, मुक्की गुर्जर, सत्येंद्र सेन, सिंटू, गौरव शर्मा, देवेंद्र और नवीन यादव सहित अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। पीड़ित पक्ष के अनुसार इन सभी ने मिलकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया। बताया जा रहा है कि प्लॉट को लेकर दोनों पक्षों के बीच वर्ष 1990 से विवाद चला आ रहा है।
विज्ञापन

 
पुलिस को दी गई शिकायत, जांच की तैयारी
घटना के बाद घायलों के परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। हालांकि इस मामले में पुलिस से आधिकारिक बातचीत नहीं हो पाई है, लेकिन शिकायत के आधार पर मामले की जांच किए जाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। झगड़े के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें