फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: पीसीसी महासचिव जसवंत बोले- BJP के नेता और अधिकारी गुमराह कर रहे, अग्निवीर शहीद को नहीं मिला न्याय

Sun, 07 Jul 2024 06:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

संगठन प्रभारी जसवंत गुर्जर ने कहा कि राजस्थान के पहले अग्निवीर शहीद जितेंद्र अलवर के रहने वाले हैं। अभी तक उनको सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिली है। परिवार परेशान है।
विज्ञापन
कांग्रेस की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर शहर के एक निजी होटल में कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक में विधायक, सांसद और कांग्रेस के नेता शामिल हुए। इस दौरान पीसीसी महासचिव और कांग्रेस संगठन प्रभारी जसवंत गुर्जर ने कहा कि राजस्थान के पहले अग्निवीर शहीद जितेंद्र अलवर के रहने वाले हैं। अभी तक उनको सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिली है। परिवार परेशान है। भाजपा के नेता और अधिकारी गुमराह कर रहे हैं। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने संसद में इस मुद्दे को उठाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का काम कर रही है। प्रत्येक जिला स्तर पर कांग्रेस की बैठक हो रही है। इस दौरान लोकसभा चुनाव में हार के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जो जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही संगठन में भी बड़े फेरबदल की तैयारी चल रही है। 

उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार पूरी तरह से फेल है। यही हालात रहे तो जल्द ही उपचुनाव हो सकते हैं। कांग्रेस मजबूत है। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी को चलाकी से हराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें