फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News : मुंदपुर पुलिया के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर घायलों को जयपुर रैफर किया

Thu, 19 Sep 2024 03:37 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

नारायणी माता के लक्खी मेले से लौटते समय मुंदपुर पुलिया के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका बेटा और साला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के राजगढ़ थाना अंतर्गत मुंदपुर पुलिया के पास हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं उसका बेटा और साला गंभीर घायल हो गए, जिन्हें डॉक्टरों ने अलवर से जयपुर के लिए रैफर कर दिया है। ये तीनों नारायणी माता के लक्खी मेले से लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हुआ। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोपाल, राजेंद्र और ओमप्रकाश तीनों कल नारायणी माता के लक्खी मेले में आए थे, जहां से दोपहर बाद वापस लौट रहे थे तभी मुंदपुर पुलिया के पास यह हादसा हो गया। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसा इतना भीषण था कि  गोपाल सेन की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि बेटा राजेंद्र और साला ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें डॉक्टरों ने जयपुर के लिए रैफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें