फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News : चोरी की नीयत से आए बदमाशों ने चौकीदार को चाकू मारा, सूचना मिलने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

Tue, 08 Oct 2024 02:58 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

चोरी की नीयत से शहर की पॉश कॉलोनी शालीमार स्कीम में घुसे दो-तीन युवकों ने निर्माणाधीन मकान के चौकीदार को चाकू मारकर घायल कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर की पॉश कॉलोनी शालीमार योजना में रेलवे के डबल फाटक के पास निर्माणाधीन मकान पर चौकीदारी कर रहे युवक पर दो-तीन युवकों ने हमला कर दिया। हमला करने वाले चोरी की नीयत से आए थे लेकिन वहां चौकीदार के जागने पर चोरों ने उस पर हमला करके चाकू मार दिया। चौकीदार के चिल्लाने पर आसपास के लोग और मकान मालिक मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


काफी देर तक पुलिस के मौके पर नहीं आने के बाद लोग पीड़ित को सदर थाने लेकर गए लेकिन वहां से कह दिया गय कि उनका क्षेत्र नहीं है। इसके बाद शिवाजी पार्क थाना पुलिस को शिकायत दी लेकिन वहां की पुलिस भी नहीं पहुंची। पुलिस के इस रवैये को लेकर आम जनता ने रोष प्रकट किया है। 

पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र उर्फ जीतू ने बताया कि शालीमार योजना में आए दिन चोरी होने लगी है। सोमवार रात करीब सवार 12 बजे विकास यादव के निर्माणाधीन मकान पर चोर आए और चौकीदार रिंकू के जागने पर उसके सिर पर डंडा मारा और उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। 
विज्ञापन


चौकीदार के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग और मकान मालिक मौके पर पहुंचे। शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर कॉलोनी निवासी भगवान ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके मकान में भी चोरी हो गई थी। उन्होंने कहा कि चोरियां तो रुकने का नाम नहीं ले रही, उल्टा अब चौकीदारों पर हमले होने शुरू हो गए। इतना ही नहीं सूचना के बाद भी मौके पर पुलिस के न पहुंचने से नाराज लोग घायल को सदर थाना लेकर गए लेकिन वहां से कह दिया कि शिवाजी पार्क का मामला है। पास में ही पुलिस चौकी टेल्को चौराहा है। वहां के पुलिसकर्मी भी इतनी बड़ी बात होने के बावजूद नहीं आए। 

काफी देर इंतजार करने के बाद भी शिवाजी पार्क पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो कॉलोनी के लोग ही घायल को अस्पताल लेकर गए, जहां चौकीदार का इलाज किया जा रहा है। लेकिन पुलिस के इस लापरवाही भरे रवैये के कारण आमजन में भयंकर नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जल्दी ही केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व वन मंत्री संजय शर्मा को पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा और पुलिसकर्मियों की निष्क्रियता के बारे में शिकायत की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें