फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: पानी की किल्लत ने ली बुजुर्ग की जान, घर में पानी नहीं आने पर दूर जाकर लाने से थे परेशान

Wed, 05 Jun 2024 03:45 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

राजस्थान में पानी कि किल्लत आम बात हो चली है लेकिन यह परेशानी किसी को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दे तो इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या होगा। ताजा मामले में पानी की किल्लत से परेशान एक बुजुर्ग वकील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर में पानी की किल्लत से परेशान एक 75 वर्षीय बुजुर्ग एडवोकेट ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब मृतक मोहनलाल की पुत्री को घटना की जानकारी हुई तो परिजनों व पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई। घटना शहर के भैरू के चबूतरे क्षेत्र की है। 

विज्ञापन


थाने के सहायक उपनिरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि वकील मोहनलाल सैनी द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मोहनलाल को उनके कार्यालय में कुंडी से फंदा लगाकर लटके पाया। शव को नीचे उतारकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि मौत के कारणो की अभी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें