फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsthan: अलवर में सात बिस्वा जमीन के विवाद में भतीजों ने चाचा की बेरहमी से हत्या की, बहू को भी किया लहूलुहान

Sun, 20 Apr 2025 04:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar News: पुलिस ने बताया कि हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए हैं, लेकिन उनकी तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, ताकि भविष्य में ऐसे पारिवारिक विवाद खून-खराबे तक न पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र में सिर्फ सात बिस्वा जमीन के लिए तीन भतीजों ने अपने ही चाचा की हत्या कर दी। मामला थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कारौली का है, जहां 65 वर्षीय रहमत खान की उनके ही भाई के बेटों ने निर्ममता से हत्या कर दी। रहमत अपने खेत में काम कर रहे थे, जब यह घटना हुई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- National Herald: जोगाराम पटेल बोले- कांग्रेस करती है सिर्फ एक परिवार की पूजा, 80-90% घोटालों में पार्टी का नाम
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब आठ बजे गांव कारोली में रहमत खान अपने खेत पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके भाई के बेटे हाकम, ताहिर और कल्लू वहां पहुंचे और विवादित जमीन पर नींव खोदने लगे। जब रहमत ने इसका विरोध किया, तो भतीजे आपे से बाहर हो गए और उन्होंने लात-डंडों से हमला बोल दिया। हमले में रहमत को इतनी गंभीर चोटें आईं कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 
पुत्रवधू ताहिरा को भी पीटा
रहमत को बचाने पहुंचीं उनकी पुत्रवधू ताहिरा पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। ताहिरा को भी गंभीर चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रहमत के पुत्र साबिर ने बताया कि सात बिस्वा जमीन को लेकर परिवार के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इस पर अक्सर कहासुनी और झगड़ा होता रहता था।

विज्ञापन

 
हत्या की रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रहमत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य चिकित्सालय भिजवाया। वहीं, रहमत के बेटे साबिर की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Banswara News: पत्नी के सिर पर सरिया मारकर फरार हुआ पति, मौके पर हुई मौत, भूमि विवाद में बुजुर्ग पर हमला
 
थानाधिकारी ने बताया कि हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए हैं, लेकिन उनकी तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, ताकि भविष्य में ऐसे पारिवारिक विवाद खून-खराबे तक न पहुंचे। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और ग्रामीणों में शोक और भय का माहौल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें