फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी कार, तीन की मौत

Wed, 16 Oct 2024 06:32 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से दौसा की तरफ जा रही कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत होने की खबर है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के लक्ष्मणगढ़ के निकट नोगांवा थाना क्षेत्र के रसगन और बुरा के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर देर रात हुए भीषण हादसे में सीकर जिले के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान अनीश, विकास और धीरज के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया परिजनों के पहुंचने के बाद की जाएगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दो दिन पहले ही इस मार्ग पर सड़क पर बने गड्ढे में गिरने से कार में सवार एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मौत हो गई थी। लगातार होते हादसों के चलते यह एक्सप्रेस वे अब हादसों का एक्सप्रेस वे बन चुका है। हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि दिल्ली से दौसा की तरफ जा रही कार ट्रक में जा घुसी और यह हादसा हो गया। 

इस एक्सप्रेस वे पर लगातार हो रहे हादसों पर यदि गौर किया जाए तो ज्यादातर हादसे बड़ौदामेव से दौसा के बीच हुए हैं क्योंकि बीच में न तो कोई टोल है, ना ही कोई दुकान, जहां इनकी गति पर ब्रेक लग सके। फर्राटे से भागते वाहनों की गति पर चालक का कोई कंट्रोल नहीं होता और इस तरह की दुर्घटनाएं सामने आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें