अलवर के उद्योग थाना क्षेत्र के गांव झारेड़ा में एक बच्ची गर्म दलिया गिरने के कारण गंभीर रूप से झुलस गई। बच्ची की उम्र चार साल बताई गई है। बच्ची को तुरंत अलवर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
बच्ची की दादी रामदेई ने बताया कि कल उसने खुद के और पोते-पोतियों के लिए दलिया बनाया था, जिसे ठंडा होने के लिए रसोई की स्लेब पर रख दिया था। इसके बाद वह रसोई से बाहर कुछ काम करने को चली गई। उसी समय पीछे से पोती सान्वी जाटव ने ठंडा होने के लिए थाली में रखे दलिये पर हाथ दे मारा, जिसकी वजह से गर्म दलिया बच्ची की छाती व पेट पर आ गिरा और वह गंभीर रूप से झुलस गई। बच्ची को अलवर के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।