अलवर शहर में शनिवार सुबह खाद्य सुरक्षा और चिकित्सा विभाग की ओर से सीएमएचओ डॉक्टर योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में शहर में बिक रही कचौरियों की दुकान पर कार्रवाई की गई। योगेंद्र शर्मा ने बताया कि आज की ये तीसरी कर्रवाई है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
अलवर शहर में कचौरी का चलन है। शहर में हजारों लोग सुबह से ही कचौरी की दुकान पर पहुंचते हैं। इसी के चलते खाद्य सुरक्षा और चिकित्सा विभाग की ओर से इन दुकानों पर कार्रवाई की गई और यहां से तेल के सैंपल कलेक्ट किए गए। योगेंद्र शर्मा ने लोगों से अपील की तेज गर्मी के मौसम में खानपान में सावधानी बरतनी चाहिए। गर्मी के चलते खानपान को व्यवस्थित रखें, जहां शुद्ध वह सही मिल रहा है वहीं खाना चाहिए।
उन्होंने विक्रेता में निर्मित से भी अपील की निर्माता भी तेल को तीन से चार बार से ज्यादा प्रयोग में न लें। अपने आसपास सफाई का माहौल रखें। योगेंद्र शर्मा ने कहा कि सब्जी को रोजाना फ्रेश लेकर आनी चाहिए. कार्रवाई के बाद योगेंद्र शर्मा ने कहा कि सैंपल को लैब में भेजा गया है। जैसे ही रिजल्ट आएंगे तत्पश्चात नियम अनुसार कर्रवाई की जाएगी।