फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: परिजन घर से बाहर थे, पीछे से युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, 6 महीने पहले ही हुई थी शादी

Wed, 29 May 2024 02:47 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में मुंगास्का टाइगर कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। अब तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंगास्का टाइगर कॉलोनी निवासी एक 21 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। 
विज्ञापन


थाने के सहायक उपनिरीक्षक ने बताया कि टाइगर कॉलोनी में युवक के फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड करने सूचना मिली थी। पुलिस मृतक के शव को फांसी के फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

जानकारी में मालूम चला है कि घटना के वक्त युवक रूपेंद्र शर्मा घर में अकेला था। परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। युवक की 6 माह पहले ही शादी हुई थी। युवक ने फांसी क्यों लगाई इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें