अलवर के निकट गाजूकी पुलिया के नीचे कचरे के ढेर में पड़े मिले शव की पहचान कटोरी वाला तिबारा निवासी नरेंद्र उर्फ बिल्लू (40) के रूप में हुई है। युवक मजदूरी करता था और रात को घर नहीं लौटा। अगले दिन पुलिया के नीचे शव मिला, उसके मुंह पर घाव हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेंद्र उर्फ बिल्लू मजदूरी करता था और 22 मई को सुबह साढ़े सात बजे खाना लेकर निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर अगले दिन भी ढूंढने पर पता नहीं चला। कल देर शाम गाजूकी पुलिया के पास शव मिलने की सूचना पर परिजनों ने आकर उसकी पहचान की। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं।
परिजनों ने बताया कि शव को देखने पर प्रतीत होता है कि उसके साथ कोई घटना हुई है। अब पुलिस मामले की जांच में लगी है। मृतक मजदूरी करके परिवार का पालन कर रहा था।