फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: भाजपा नेता की बेटी से शेयर मार्केट निवेश के नाम पर 11 लाख की ठगी, फेसबुक दोस्त निकला साइबर ठग

Sat, 21 Feb 2026 02:28 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर में भाजपा नेता निर्मल सुरा की बेटी हेमलता को फेसबुक दोस्त लोकेश कुमार ने शेयर मार्केट में निवेश के झांसे में लेकर करीब 11 लाख रुपये की ठगी की। आरोपी ने फर्जी दस्तावेज और स्क्रीनशॉट दिखाकर भरोसा बनाया और पैसे  ट्रांसफर करवा लिए।

विज्ञापन
साइबर अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। भाजपा नेता निर्मल प्रकाश सुरा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी पुत्री हेमलता को एक युवक ने सोशल मीडिया के जरिए झांसे में लेकर करीब 11 लाख रुपये की ठगी कर ली।

रिपोर्ट के अनुसार, हेमलता की फेसबुक पर लोकेश कुमार सक्सेना उर्फ लोकेन्द्र नामक युवक से दोस्ती हुई। आरोपी ने खुद को आगरा निवासी बताया और दावा किया कि वह आईएफएस का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुका है तथा शेयर बाजार का विशेषज्ञ है। उसने सुरक्षित निवेश और भारी मुनाफे का भरोसा दिलाकर हेमलता को निवेश के लिए प्रेरित किया।

शुरुआत में हेमलता ने मना किया, लेकिन आरोपी के लगातार संपर्क और झूठे आश्वासनों के चलते उसने अलग-अलग तारीखों में ऑनलाइन माध्यम से रकम ट्रांसफर कर दी। आरोपी ने पैन कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज भी मंगवाए। जब भी खाते की जानकारी मांगी गई, आरोपी फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर लाखों के मुनाफे का दावा करता रहा, लेकिन वास्तविक खाते की जानकारी साझा नहीं की।

विज्ञापन


पढ़ें: विधायक’ लिखी स्कॉर्पियो की टक्कर से पूर्व सरपंच की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने करीब 11 लाख रुपये जमा होने की बात कही, लेकिन रकम वापस मांगने पर टालमटोल करने लगा और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने कोटक महिंद्रा बैंक, आगरा शाखा के खाते में रकम डलवाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई समरदीन को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी के इस मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें