फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अलवर में दर्दनाक हादसा, प्याज बोने के लिए खेत तैयार कर रहा था युवक, ऊपर से गुजर गया रोटावेटर, मौत

Sun, 01 Sep 2024 01:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

विनोद यादव प्याज बोने के लिए खेत तैयार कर रहा था। ट्रैक्टर से खेत जोतते समय वो गिरकर रोटावेटर के नीचे आ गया। विनोद अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और उसकी दो छोटी बेटियां हैं।
विज्ञापन
माॅर्चरी में रखवाया गया शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर शहर के अकबरपुर थाना क्षेत्र में चलते ट्रैक्टर से गिरकर रोटावेटर की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था उसी दौरान ये हादसा हुआ। हादसे के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। अकबरपुर थाना पुलिस मामले की कार्रर्वा में जुटी है।

विज्ञापन


अलवर शहर के अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 28 वर्षीय युवक खेत जोतते समय चलते ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और रोटा वेटर में आ गया जिसकी वजह से वह काफी जगह से कट गया जिसको अलवर जिला अस्पताल उपचार के लिये लाये लेकिन यहाँ डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया जिसका कल सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार उमरैण निवासी 28 वर्षीय विनोद यादव शाम को अपने खेत को रोटा-वेटर से खेत जोत रहा था। तभी अचानक उसका ट्रैक्टर से संतुलन बिगड़ गया और वो नीचे आ गिरा। इस दौरान रोटा-वेटर उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे में युवक को शरीर कई जगह से कट गया। खेत के पड़ोस में काम कर रहे युवक ने जब चीख पुकार की आवाज सुनी तो मौके पर गया। उसने विनोद के परिवार को तुरंत अवगत करवाया। परिजन विनोद को अलवर जिला अस्पताल ले गए। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी घर में रखवा दिया गया है। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम कल सुबह कराया जाएगा। महेश सैनी उपप्रधान ने बताया कि घटना करीब शाम 4.30 बजे के आस पास की है। विनोद दो भाई और दो बहन हैं। सभी की शादी हो चुकी है और विनोद के 2 छोटी बेटी भी हैं। विनोद खुद खेतीबाड़ी का काम करता था। प्याज बोने के लिए खेत को तैयार कर रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें