फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अग्रसेन सर्किल में रातोरात छत समेत ढह गया पूरा मंदिर, सुबह लोगों का भड़का गुस्सा, जानें पूरा मामला

Thu, 22 Aug 2024 12:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

सुबह जब यह घटना सामने आई, तो स्थानीय लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि यह हादसा गोतस्करी का वाहन निकालने के लिए लाई गई क्रेन से हुआ। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर शहर में अग्रसेन सर्किल से नमन होटल वाले मुख्य रोड के बीच में 60 साल पहले बने मंदिर को बुधवार रात क्रेन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूरा मंदिर ही गिर गया। मंदिर में शिव परिवार और हनुमानजी की मूर्ति भी खंडित हो गई। गुरुवार सुबह आमजन को हादसे का पता चला तो काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सीसीटीवी देखने के बाद घटना का पता चला। 

विज्ञापन




मामला पुलिस तक पहुंचा तो क्रेन के मालिक को बुलाया गया। आमजन मंदिर के पुन: निर्माण की मांग रखी। क्रेन के मालिक ने मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी ली है। वाहन पुलिस के कब्जे में है। पुलिस ने इसे प्रारंभिक तौर पर एक्सीडेंट माना है। पुलिस के अनुसार क्रेन को रात को गोरक्ष दल वाले लेकर गए थे। कहीं गोतस्करी का वाहन पकड़ा गया था। उसे निकालने के लिए क्रेन मंगाई थी। उसी क्रेन की टक्कर लगने से मंदिर गिर गया। 

एडवोकेट यशवंत गुप्ता ने बताया कि गुरुवार सुबह पांच बजे मेरे पास फोन आया कि पूरा मंदिर टूट गया। मालूम किया तो पता चला कि क्रेन की टक्कर से मंदिर गिरा है। सीसीटीवी कैमरों के अनुसार मंदिर वाहन की टक्कर से ही टूटा है। इसके बाद लोगों की भीड़ जुटती गई। आसपास के लोगों में मंदिर को काफी आस्था है। इस कारण आमजन में आक्रोश बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें