फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News : नकली चाबी लगाकर बाइक चुराने वाले दो शातिर चोर पुलिस हिरासत में, चोरी की एक बाइक भी जब्त

Mon, 02 Sep 2024 02:39 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की एक बाइक जब्त की है। दोनों शातिर चोरों ने अपने पास एक नकली चाबी रखी हुई है और उसी से बाइक के लॉक खोलकर ये चोरी किया करते थे। पुलिस के अनुसार इनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के कोतवाली थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने के मामले में दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ये दोनों बाइक चोर नकली चाबी रखते हैं, जिससे ये बाइक का ताला खोलते हैं और उसे लेकर रफू चक्कर हो जाते हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से एक बाइक भी बरामद की है।

विज्ञापन


कोतवाली थाने के सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि परिवादी मकसूद निवासी बल्ला बोड़ा ने थाने पर आकर शिकायत दी कि वह नेहरू गार्डन के बाहर गाड़ी खड़ी करके घूमने गया था वापस आने पर उसे वहां बाइक नहीं मिली अज्ञात चोर बाइक चोरी करके ले गए थे। पीड़ित की शिकायत पर बाइक चोरी का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और जितेंद्र और सतनाम सिंह निवासी मुंगस्का को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एनईबी थाना क्षेत्र में भी उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इनके कब्जे से चोरी की एक बाइक भी बरामद की गई। दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ये दोनों शातिर बाइक चोर हैं और अब तक कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इनके खिलाफ पहले से कई मामले पुलिस में चल रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें