फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: बहन के साथ मामूली कहासुनी में 17 वर्षीय बालिका फंदे पर लटकी, उपचार के दौरान हुई मौत

Wed, 01 May 2024 03:22 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

जिले के सीकरी थाना क्षेत्र में अपनी छोटी बहन के साथ हुई कहासुनी के बाद 17 साल की बड़ी बहन ने दुपट्टे से फंदा लगा लिया। नाबालिग की मां ने उसे पंखे से लटकते देखा तो तुरंत परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर में सीकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत 17 वर्षीय नाबालिग ने अपनी छोटी बहन से किसी बात को लेकर हुई आपसी कहासुनी के बाद अपने ही घर में चुन्नी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जलालपुर गांव निवासी परवीना पुत्री ताहिर खान की 27 अप्रैल को अपनी छोटी बहन के साथ किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हो गई थी, जिसे परवीना ने दिल पर ले लिया और घर के चौबारे में जाकर चुन्नी से पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। तभी परवीना की मां ने उसे पंखे से लटकते देख लिया और पिता बुलाकर पंखे से नीचे उतारा। परिजन उसे लेकर तुरंत उपचार के लिए गोविंदगढ़ पहुंचे जहां से उसे अलवर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। कल देर शाम उपचार के दौरान परवीना ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें