फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: नर्सरी की दीवार के पास मिला पांच महीने का भ्रूण, राहगीरों से सूचना के बाद पुलिस जांच में जुटी

Wed, 17 Jul 2024 02:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर शहर के मूंगस्का में नर्सरी की दीवार के पास पांच महीने का भ्रूण पड़ा मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस पॉलीथिन में लेकर जिला अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर शहर के मूंगस्का में नर्सरी की दीवार के पास पांच महीने का भ्रूण पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस पॉलीथिन में लेकर जिला अस्पताल पहुंची। अरावली विहार थाने के एएसआई ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि मूंगस्का में नर्सरी की दीवार के पास खुले में भ्रूण पड़ा मिला, भ्रूण मृत मिला है। जो करीब पांच महीने का लगता है।

विज्ञापन


बता दें कि खुले में पड़ा होने के कारण आमजन की निगाह में आ गया। समय पर पता नहीं लगता तो भ्रूण को कुत्ते खा सकते थे। लेकिन उससे पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अब पुलिस मामले की जांच में लगी है। आसपास पूछताछ करने पर कोई जानकारी नहीं मिली है।

रेलवे ट्रैक पर मिला शव
अलवर में अरावली विहार थाना क्षेत्र शांतिकुंज अनाज गोदाम के पीछे रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला, जिसकी बुधवार को शिनाख्त सालपुरी निवासी रवि मीणा के रूप में हुई। पीड़ित परिवार ने बताया कि रवि की गुमशुदगी की रिपोर्ट अरावली विहार थाने में दर्ज करवाने गए थे। उस दौरान पता लगा कि रवि ट्रेन से कट चुका है। उसके बाद आसपास पूछताछ की तो पता लगा कि रवि मीणा कल दोपहर में अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने के लिए गया था। जहां उसने दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान शराब का सेवन किया और वह गांव के ही अन्य दो लड़कों के साथ बाइक पर बैठकर अपने गांव लौट रहा था। लेकिन उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला, जिसके चलते उन्होंने आशंका जाहिर की है कि रवि की हत्या की गई है।
विज्ञापन


उसके बाद अरावली विहार पुलिस थाने में कुछ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया। वहीं, मृतक के पिता ने बताया कि बेटे का मोबाइल भी गांव के ही लड़के के पास था, जिसके पास लगातार फोन किया जा रहा है। लेकिन कोई फोन नहीं उठा रहा था। पुलिस ने अभी तक तीन लोगों से पूछताछ की है। लेकिन पुलिस का कहना है कि अभी तक हत्या जैसा मामला सामने नहीं आया।

परिवार के द्वारा आरोप लगाया गया कि अजीत ने उनको बताया कि दोस्त की बर्थडे पार्टी चल रही थी, जिसमें करीब 11 लोग थे। उस दौरान सभी दोस्तों ने अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन कर रखा था। पार्टी खत्म होने के बाद तीन लोग बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। लेकिन तीनों के शराब का नशा इतना था कि बाइक से गिर गए और जो लड़का बाइक चला रहा था, वह अपनी बाइक लेकर चला गया। उसके बाद सिर्फ अजीत और रवि दोनों पैदल पैदल चल रहे थे। लेकिन रवि ने किसी अन्य कारणों के चलते अपना मोबाइल फोड़ दिया और उसके बाद वह गुस्से में आकर अपने घर की ओर चल दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें