फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अस्पताल जा रहे तीन बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान एक की मौत, ट्रक चालक फरार

Mon, 15 Jul 2024 05:16 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योग नगर थाने के एएसआई महेशचंद शर्मा ने बताया कि आज थाना क्षेत्र में लोहीया के तिबारा के पास ट्रक और बाइक के एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। जानकारी अनुसार मृतक दिनेश पुत्र रघुवीर जाट कठूमर मानखेड़ा का रहने वाला था, जो अपने भाई और अपनी ताई को बाइक से एमआईए ईएसआई हॉस्पिटल में दिखाने ले जा रहा था। अस्पताल जाते समय यह घटना हुई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को ईएसआई हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां दिनेश की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं उसके परिवार के कमलेश व राहुल का इलाज जारी है। 

विज्ञापन


घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और अब आरोपी की तलाश कर रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें