फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar : चेन स्नेचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की एक स्कूटी भी बरामद, तीन दिन में की चार वारदातें

Fri, 23 Aug 2024 11:07 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

शहर की अरावली विहार थाना पुलिस ने लगातार हो रही चेन स्नेचिंग की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से वारदातें करने में इस्तेमाल होने वाली स्कूटी भी बरामद की है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर की अरावली विहार थाना पुलिस ने शहर में सिलसिलेवार हो रही चेन स्नेचिंग की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए दो बदमाशों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। इनके नाम सत्यप्रकाश और राजीव हैं और ये दोनों करौली जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में काम ली गई स्कूटी भी बरामद की है, जो कि अलवर के नेहरू गार्डन के पास से चोरी की गई थी।

विज्ञापन


अरावली विहार थाने के एसएचओ गुरुदत्त सैनी ने बताया कि  पुलिस ने इन्हें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रूपबास से हिरासत में लिया है। इन दोनों ने शहर में चार चेन स्नेचिंग की वारदातें कबूल की हैं। पकड़े गए आरोपियों में सत्यप्रकाश हिंडौन थाने का शातिर हिस्ट्रीशीटर भी है। इन दोनों बदमाशों ने 16 से 19 अगस्त तक लगातार चार चेन स्नेचिंग की वारदातें की हैं, जिसे इन्होंने स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें