फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, परिवार ने युवक पर उकसाकर हत्या का आरोप लगाया; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 16 Nov 2025 05:43 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar News: अलवर में 22 वर्षीय आयशा की संदिग्ध हालात में मौत के बाद परिजनों ने युवक साबिर पर रुपये लौटाने के विवाद में प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर जिले के बगड़ तिराया थाना क्षेत्र के ग्राम नसोपुर में शनिवार देर शाम एक 22 वर्षीय महिला आयशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आयशा ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन

 
परिजनों ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप
मृतका के परिवारवालों ने आयशा की मौत के लिए साबिर नाम के युवक को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई खालिद के अनुसार, आयशा पिछले तीन महीनों से साबिर से फोन पर बात करती थी। परिवार का आरोप है कि साबिर ने आयशा से 40 हजार रुपये लिए, जिन्हें वापस मांगने पर वह उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था और जहर खाने तक के लिए उकसाता था।

यह भी पढ़ें- Jodhpur News: हाईवे पर मचा हाहाकार! ट्रक-टेंपो की भिड़ंत में छह श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 14 घायल
विज्ञापन

 
दो टूटे विवाहों के बाद पीहर में रह रही थी आयशा
आयशा की पहली शादी 2020 में हरियाणा के दोबा निवासी आलिम से हुई थी, लेकिन दो साल बाद अनबन के चलते उनका तलाक हो गया। इसके बाद परिवार ने उसकी दूसरी शादी तौफीक से कराई, लेकिन यह रिश्ता भी एक साल के भीतर विवादों के चलते टूट गया और आयशा पुनः अपने मायके नसोपुर लौट आई।
विज्ञापन

 
पुलिस ने दर्ज किए बयान, जांच जारी
पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, परिजनों के बयान दर्ज किए और शव का पोस्टमार्टम करवाया। फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: वी. श्रीनिवास बने राजस्थान के नए मुख्य सचिव, सुधांश पंत रिलीव; ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव के संकेत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें