फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल ने अस्पताल में तोड़ दम; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Tue, 20 Aug 2024 02:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar: अलवर जिले के करीब बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कल देर रात करीब 8 बजे गांव रण्डवा पूत के समीप तेज गति से आते हुए ट्रक ने बाइक सवार RPF कॉन्स्टेबल को टक्कर मार दी, घायल ने जिसने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय कालीचरण मीणा निवासी हाजीपुर बेहतुकला धौलागढ़ थाना क्षेत्र निवासी कल शाम को अपनी बहन से राखी बंधवाने के बाद अलवर अपनी ड्यूटी पर लौट रहा था। जिस समय रण्डवा पूत के समीप एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिस दौरान वह गंभीर घायल हो गये, जिनको 108 की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया, जहां कालीचरण ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


मृतक के भाई ने बताया कि कालीचरण 2009 में RPF में तैनात था, जिसकी करीब 3 महीने पहले अलवर ड्यूटी लगी थी।  कल रक्षा बंधन मनाने के बाद अलवर अपनी ड्यूटी पर लौट रहा था, उस समय ये दुर्घटना हो गयी। मृतक कालीचरण मीणा के 2 बच्चियां है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें