फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: नशेड़ी चालक ने अलवर में दो लोगों को रौंदा, नंबर प्लेट छोड़, गाड़ी लेकर हुआ फरार

Tue, 20 Jan 2026 04:38 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar News: जिले में मंगलवार को नशे की हालत में एक कार चालक ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उसने दो लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया।
 
विज्ञापन
बेकाबू कार ने मचाया कोहराम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कठूमर-खेडली सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए आतंक मचा दिया। नशे में धुत बताए जा रहे चालक ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी और फिर भागने के प्रयास में एक बुजुर्ग महिला को भी चपेट में ले लिया। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया, लेकिन मौके पर कार की नंबर प्लेट गिर गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


युवर को टक्कर मारने के बाद भी नहीं रुका कार सवार
जानकारी के अनुसार चौहरी का नंगला निवासी 19 वर्षीय अनिल पुत्र बाबूलाल बाइक से पेट्रोल लेने जा रहा था। इसी दौरान खेडली की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसकी गति और बढ़ा दी।

बेटे की दुकान पर जा रही बुजुर्ग को भी मारा टक्कर
कार अहिंसा सर्किल के पास मसारी रोड मोड़ पर पहुंची, जहां सड़क पार कर रही 60 वर्षीय शांति देवी पत्नी राधेश्याम धोबी को टक्कर मार दी। शांति देवी उस समय अपने बेटे की दुकान पर जा रही थीं। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तस्करों ने बदला तस्करी का तरीका, अब महिलाओं के भरोसे चला रहे नेटवर्क
विज्ञापन


मोड़ पर भी तेज रफ्तार में थी कार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार मोड़ पर भी कम नहीं हुई। ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल से कार का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन चालक खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए फरार हो गया। लोगों का आरोप है कि चालक नशे की हालत में था और सड़क पर अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बना हुआ था। सूचना मिलते ही कठूमर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने घटनास्थल से मिली कार की नंबर प्लेट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें