फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायरमेंट के दिन हेलीकॉप्टर से घर पहुंचा अध्यापक, 18 मिनट के लिए चुकाए पौने चार लाख रुपये

Sat, 31 Aug 2019 08:27 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर(प्रतीकात्मक) - फोटो : social media
विज्ञापन

राजस्थान के अलवर जिले में एक अध्यापक शनिवार को अपनी सेवानिवृत्ति के बाद हेलीकॉप्टर से घर पहुंचे। अध्यापक ने इसे आनंददायी अनुभव बताते हुए कहा कि इसके जरिए उन्होंने अपनी पत्नी के हेलीकॅाप्टर में बैठने के सपने को पूरा किया है।

विज्ञापन


राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सौराई में व्याख्याता रमेश चंद मीणा शनिवार को सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने स्कूल से अपने गांव मलावली (लक्ष्मणगढ़) जाने के लिए हेलीकॉप्टर बुक करवाया था। स्कूल से विदाई के बाद वह अपनी पत्नी सोमती मीणा और पोते अजय के साथ हेलीकॉप्टर से अपने गांव पहुंचे। राज्य में अपनी तरह का यह पहला किस्सा है जब कोई अध्यापक सेवानिवृत्ति के बाद हेलीकॉप्टर से घर पहुंचा हो। 



मीणा ने बताया कि  एक दिन छत पर बैठे तो पत्नी ने हेलीकॉप्टर देखकर कहा कि इसमें बैठने का कितना खर्च आएगा। तो उन्होंने सोचा कि पत्नी का यह सपना तो अपनी सेवानिवृत्ति के दिन पूरा कर ही दें। मीणा ने दिल्ली की एक कंपनी से हेलीकॉप्टर बुक किया। इस ग्रामीण इलाके में हेलीकॉप्टर आया देख भारी भीड़ जुट गई। सौराई से मलावली गांव की 22 किलोमीटर की दूरी हेलीकॉप्टर ने कुल मिलाकर 18 मिनट में पूरी की।
विज्ञापन


अपनी पहली हवाई यात्रा को आनंददायक बताते हुए मीणा ने बाद में कहा, हम दोनों (दंपत्ति) ने पहली बार हवाई यात्रा की। बहुत आनंद आया। उन्होंने कहा कि इस हेलीकाप्टर यात्रा पर लगभग पौने चार लाख रुपये का खर्च आया। 
विज्ञापन


मीणा ने 34 साल से अधिक समय तक शिक्षक के रूप में सेवाएं दीं। उनके दोनों बेटे सरकारी सेवा में हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें