फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: गृह मंत्री की जनसभा से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव

Sat, 15 Aug 2026 05:50 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित अलवर दौरे से पहले शहर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हेलीपैड की तैयारियों से लेकर भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक नियंत्रण तक पुलिस-प्रशासन ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह के आगमन की तैयारियां जोरों पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रस्तावित जनसभा को लेकर अलवर में पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। गृह मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए शहर में सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। सभा स्थल सहित आसपास के इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों और लोगों की आवाजाही पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन




अमित शाह के आगमन को लेकर हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की रिहर्सल भी की गई। इस दौरान अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर की लैंडिंग और टेकऑफ से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा अधिकारियों ने हेलीपैड के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की सुरक्षा चूक नहीं हो, इसके लिए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस अधिकारियों के बीच समन्वय बनाया गया है।
विज्ञापन


सभा स्थल पर सुरक्षा बढ़ाई
जनसभा स्थल और उसके आसपास पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। प्रवेश और निकास मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है। अधिकारियों की टीमें लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही हैं।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: स्वतंत्रता दिवस से पहले युवाओं ने उठाई व्यवस्था पर आवाज, बोले- सिर्फ जश्न नहीं, बदलाव चाहिए

यातायात व्यवस्था में किया बदलाव
जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने यातायात के लिए विशेष प्लान तैयार किया है। शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया गया है। आमजन को परेशानी नहीं हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां की गई हैं। यातायात पुलिसकर्मियों को प्रमुख चौराहों और संपर्क मार्गों पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह अलर्ट हैं। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन कराया जाएगा और भीड़ प्रबंधन के साथ यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान रहेगा।

जनसभा को लेकर शहर में तैयारियां तेज होने के साथ ही पुलिस और प्रशासन का पूरा फोकस सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन पर है। कार्यक्रम के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरों पर मजबूत किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें