फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: कुएं में रोती मिली नवजात बच्ची, 24 घंटे बाद भी नहीं चला माता-पिता का पता; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 14 May 2026 06:54 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

अलवर के तिजारा क्षेत्र में एक सूखे कुएं से नवजात बच्ची मिलने का मामला सामने आया है। राहगीरों ने रोने की आवाज सुनकर बच्ची को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। बच्ची फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
नवजात बच्ची का इलाज जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के तिजारा क्षेत्र में बीती सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया। पालपुर रोड पर एक सूखे कुएं में रोती हुई नवजात बच्ची मिली। स्थानीय लोगों की त्वरित सूझबूझ और साहस से बच्ची सकुशल बाहर निकाली गई। लेकिन इस घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी बच्ची के माता-पिता का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


घटना के अनुसार, पालपुर रोड से गुजर रहे राहगीरों ने कुएं से रोने की आवाज सुनी। झांकने पर उन्होंने नीचे एक नवजात बच्ची को पड़ा देखा। तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने रस्सियां और अन्य सामग्री जुटाकर एक युवक को कुएं में उतारा। युवक ने बच्ची को तोलिए में लपेटकर अपने गले में बांधा और उसे ऊपर ले आया।

ये भी पढ़ें- Rajasthan: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क पर एटीएस का बड़ा एक्शन, 20 जिलों में छापेमारी; 60 संदिग्धों से की पूछताछ
विज्ञापन


बाहर लाकर देखा गया तो बच्ची पूरी तरह स्वस्थ थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने कब्जे में लेकर तिजारा अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बच्ची अस्पताल में भर्ती है, जहां डॉक्टर उसके स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। डॉक्टर यह भी पता लगाने में जुटे हैं कि बच्ची कितने दिन या घंटे पहले जन्मी थी।

जानें पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि बच्ची को कुएं में किसने फेंका और उसके माता-पिता कौन हैं, यह पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक किसी भी व्यक्ति की तरफ से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन


बच्ची के स्वास्थ्य प्राथमिक जांच के बाद उसे अलवर रेफर कर दिया गया है। इसके साथ ही बच्चों की देखरेख करने वाली अन्य संस्थाओं को भी सूचित किया जाएगा। यह घटना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है। बच्ची की सेहत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें