फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: दवा और जहर में नहीं कर पाई फर्क, बुखार की गोली समझकर खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान युवती की मौत

Wed, 03 Jun 2026 03:09 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

दवा और जहर के बीच हुई एक छोटी सी चूक एक परिवार पर भारी पड़ गई। रामगढ़ क्षेत्र की 18 वर्षीय युवती ने कथित रूप से बुखार की दवा समझकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे इलाक के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मोर्चरी के बाहर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के पिपरौली जोड़ गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बुखार की दवा समझकर कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन करने से 18 वर्षीय युवती की तबीयत बिगड़ गई। कई दिनों तक उपचार चलने के बाद मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतका के जीजा मुबीन ने बताया कि 29 मई को युवती रश्मिना की तबीयत खराब थी। इसी दौरान उसने बुखार की दवा समझकर गलती से कोई जहरीला पदार्थ या अन्य दवा खा ली। सेवन के कुछ समय बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।

ये भी पढ़ें: Dausa News: नकली नोट फैक्ट्री का भंडाफोड़, 24.84 लाख की फर्जी करेंसी के साथ चार गिरफ्तार, फरीदाबाद तक फैला जाल
विज्ञापन


परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए अलवर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज शुरू किया गया। हालांकि कई दिनों तक चले उपचार के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में मामला दवा की जगह गलती से किसी अन्य जहरीले पदार्थ के सेवन से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें