फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवर: एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़ी कार पर पलटा पत्थरों से भरा डंपर, पास खड़े युवक की मौत

Fri, 16 Oct 2026 04:55 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पत्थरों से लदा डंपर सड़क किनारे खड़ी कार पर पलट गया। हादसे में कार के पास खड़े महाराष्ट्र निवासी मुनीम की पत्थरों के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि कार में बैठे प्याज व्यापारी को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रैणी थाना क्षेत्र में पत्थरों से लदा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार पर पलट गया। इस हादसे में कार के पास खड़े महाराष्ट्र निवासी 35 वर्षीय मुनीम दत्तु रमेश चौहान की पत्थरों के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। कार के अंदर बैठे प्याज व्यापारी चेतन जैन को मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के नासिक जिले के पीपलगांव निवासी व्यवसायी चेतन जैन अपने गांव के ही मुनीम दत्तु रमेश चौहान के साथ कारोबार के सिलसिले में कार से पंजाब जा रहे थे। उन्होंने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रेस्ट एरिया के सामने सड़क किनारे गाड़ी रोकी। चेतन जैन कार के अंदर बैठे थे, जबकि मुनीम दत्तु रमेश चौहान गाड़ी के पास खड़े होकर खैनी मिला रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे पत्थरों से भरे एक डंपर ने अचानक नियंत्रण खो दिया और वह कार के ऊपर पलट गया। डंपर में लदे पत्थर कार और पास खड़े मुनीम के ऊपर जा गिरे, जिससे वे पत्थरों के नीचे दब गए।

ये भी पढ़ें: उदयपुर: 199.50 करोड़ के गांजे का खुलासा, 56 खसरा नंबरों पर उगाए गए थे 1.33 लाख पौधे; बेखबर रहा प्रशासन
विज्ञापन


हादसा इतना भीषण था कि पत्थरों के नीचे दबने के कारण दत्तु रमेश चौहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रैणी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। 
विज्ञापन


पुलिस ने पत्थरों के नीचे से मुनीम का क्षत-विक्षत शव बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया, फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें