फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सवाई माधोपुर में निकाली श्रीराम जन्मभूमि से पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल

Sun, 24 Dec 2023 09:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

Sawai Madhopur: श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा सवाई माधोपुर में निकाली गई। इसमें सैकड़ों की तादाद में महिला-पुरुष शामिल हुए। 
विज्ञापन
शोभयात्रा में शामिल हुए सैकड़ो लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के मंदिर को लेकर देशभर में दीपावली जैसा माहौल बनने लगा है। इसी कड़ी में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा शनिवार को सवाई माधोपुर में निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की तादाद में महिला पुरुष शामिल हुए। 

विज्ञापन


इस दौरान श्री राम के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन स्थित राम जानकी मंदिर पर विधिवत पूजा आर्चना की गई। जिसके बाद मंदिर परिसर में ही कलश पूजन किया गया। कार्यक्रम में साधु संत के अलावा सैकड़ों लोग शामिल हुए। 

विज्ञापन


शोभा यात्रा श्री राम जानकी मंदिर रेलवे स्टेशन से शुरू होकर मुख्य बाजार शर्मा होटल टोंक रोड होते हुए बरवाड़ा बस स्टैंड पहुंची और आंबेडकर सर्किल पर समापन किया गया। जगह-जगह विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारत विकास परिषद सहित कई संगठनों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।  
विज्ञापन


विदित रहे  22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में होने वाली है। जिसके लिए अयोध्या में पूजित अक्षत आए हैं। वहीं, भगवान राम मंदिर का चित्र और विशेष पत्रक आया है। जिसे हर घर में लेकर जाना है। इन्हें एक से सात जनवरी में तक बांटा जाएंगे।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें