फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: अजमेर स्मार्ट सिटी घोटाले पर युवा कांग्रेस का विरोध, नेता प्रतिपक्ष से की मुलाकात

Thu, 20 Mar 2025 08:36 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अजमेर के प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय विधायकों की लापरवाही से जनता के पैसों का दुरुपयोग हुआ। कांग्रेस नेताओं ने दस्तावेज सौंपकर भ्रष्ट अधिकारियों को निलंबित करने और नुकसान की भरपाई उनके वेतन से करने की मांग की।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष से की मुलाकात
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर युवा कांग्रेस ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत हुए विवादित निर्माण कार्यों में 100 करोड़ रुपये की बर्बादी को लेकर कड़ा विरोध जताया है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल जयपुर में राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से मिला और मामले की गंभीरता से अवगत कराया।

विज्ञापन


मल्होत्रा ने बताया कि अजमेर की जनता की मेहनत की कमाई को भ्रष्ट अधिकारियों ने विवादित निर्माण कार्यों में झोंक दिया, जिससे जनता के पैसों की बर्बादी हुई। इस मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस लगातार 10 मार्च से विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंप रही है। बावजूद इसके अजमेर के प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय विधायक कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। इसी को देखते हुए, युवा कांग्रेस और कांग्रेस के पदाधिकारियों का शिष्टमंडल जयपुर पहुंचा और नेता प्रतिपक्ष को सभी दस्तावेज सौंपे।

ये भी पढ़ें- विज्ञान नगर इलाके में ईडी की दस्तक से हड़कंप, फैब्रिकेशन व्यापारी के घर सीआरपीएफ के साथ पहुंची टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा कांग्रेस ने मांग की कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत हुए अनियमित निर्माण कार्यों के लिए जिम्मेदार भ्रष्ट अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए और उनके वेतन से 100 करोड़ रुपये की वसूली की जाए। इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सभी दस्तावेजों की समीक्षा की और आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे। शिष्टमंडल में पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश शर्मा, शहर कांग्रेस सचिव सागर मीणा, विधानसभा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मंडावरा, जिला महासचिव पंकज बैरवा और लीगल कोऑर्डिनेटर अख्तर कुरैशी शामिल थे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें