फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: ‘अगले बरस तू जल्दी आना’ की कामना के साथ गणपति बप्पा को दी नम आंखों से विदाई, आजाद पार्क में हुआ विसर्जन

Tue, 17 Sep 2024 04:29 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Rajasthan: अजमेर सहित देशभर में आज पिछले 10 दिनों से घरों में विराजित गणेश प्रतिमाओं को आज अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन किया गया। इस मौके पर ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते, गुलाल उड़ाते श्रद्धालुओं ने अजमेर शहर के आजाद पार्क में नगर निगम की ओर से बनाए गए अस्थाई कुंड में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
विज्ञापन
अजमेर के आजाद पार्क में हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर सहित देशभर में आज पिछले 10 दिनों से घरों में विराजित गणेश प्रतिमाओं को आज अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन किया गया। इस मौके पर ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते, गुलाल उड़ाते श्रद्धालुओं ने अजमेर शहर के आजाद पार्क में नगर निगम की ओर से बनाए गए अस्थाई कुंड में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
विज्ञापन


आजाद पार्क स्थित कुंड में सुबह से ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहेगा। शहर के हजारों घरों व पंडालों में स्थित गणेश प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विदाई दी और विघ्नहर्ता गजानंद के कानों ने अपनी मनोकामना भी कही।

गणेश प्रतिमा विसर्जन करने आए श्रद्धालुओं ने बताया कि पिछले 10 दिनों से गणेश जी की पूजा करने के बाद आज उनको नम आंखों से विदाई दी गई और अगले बरस जल्दी आने की गजानन जी से कामना की गई। वहीं गणेश चतुर्थी से शुरू होने वाले गणेश उत्सव का आज अनंत चतुर्दशी पर समापन हो गया। इस मौके पर पुलिस प्रशासन की ओर से भी आजाद पार्क मे पुलिस का जाब्ता तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें