फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: भाजपा नेता अलका ने कहा- ‘देश फिर से बने सोने की चिड़िया’ पीएम की दीर्घायु को लेकर दरगाह में पेश की चादर

Tue, 17 Sep 2024 04:24 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Rajasthan: देशभर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ व सेवा कार्य के रूप में मनाया जा रहा है। वहीं ऐसे में विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की कामना की गई।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर दरगाह में चादर पेश
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने विश्व विख्यात ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में अल्पसंख्यक मोर्चे के सैयद अफशान चिश्ती के साथ मोदी की दीर्घायु और सेहत सलामती के लिए कव्वाली के साथ केसरिया चादर पेश की।
विज्ञापन


इस मौके पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी और अजमेर शहर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। दरगाह के गद्दीनशीन सैयद अफशान चिश्ती व हाजी सलमान चिश्ती ने सभी को जियारत कराई और गरीब नवाज की पाक बारगाह मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए दुआ की। चादर पेश करने के बाद राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने बताया कि आज सभी सर्वधर्म सद्भाव और विकसित राष्ट्र के स्वप्न कल्पना के साथ की सब एकजुट होकर रहे और हम सब मिलकर इस देश को विकसित भारत बनाने और भारत देश को तरक्की की राह पर ले जाने में एक दूसरे का सहयोग करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना को लेकर आज ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में चादर पेश की गई। हर धर्म और वसुधव कुटुंबकम की जो अवधारणा है, उसके अनुरूप भारत देश जो सोने की चिड़िया थी, वह फिर से सोने की चिड़िया बने। पूरे भारत देश में सभी धर्म के लोग प्रेम से रहें और एक दूसरे का सम्मान करें। इस मौके पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, रचित कच्छावा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें